डिजिटल युग का प्यार

  • Post category:Hindi
  • Post comments:2 Comments

ये कौन सा गुलाब है जिसमें कोई खुशबू नहीं! कहीं से आया, फिर कहीं और भेज दिया, मतलब फॉरवर्ड कर दिया. गुलाब प्यार का प्रतीक बनकर बार-बार एक जगह से दूसरी जगह टहल रहा है. इस डिजिटल युग में टहलने का कोई खर्चा भी नहीं है. गुलाब को टहलने में, मज़ा आ रहा होगा या दुःख, ये तो पता नहीं.

Continue Readingडिजिटल युग का प्यार

चैटजीपीटी  (ChatGPT) 

  • Post category:Hindi
  • Post comments:0 Comments

कवी मन की बात को व्याकुल होकर अपनी क़लम की रोशनाई के सहारे कागज़ पर उतारता है। कागज़ को बार बार पढता है, ख़ुद से पूछता है। दिल की पीड़ा कागज़ पर आइना बनकर उतरी या नहीं।इस क्रम में शब्दों को काटता छांटता और जोड़ता है। जैसे दर्ज़ी, एक सुंदरी के लिए पोशाक तैयार कर रहा हो।बस उसकी कविता विश्व सुंदरी बन जाए, महफ़िल में खुब वाह वाही लुटे। उसके दिल की बात लोगों के दिलों को छू ले। लेकिन कविता सुनाने के क्रम में दूसरों की कविता पहले सुन्नी पड़ती है। वो अपनी सुना कर भाग खड़े होते हैं, अरे नंबर जो देर से आया।मन की पीड़ा कागज़ पर उतार तो लिया, लेकिन मन में नई पीड़ा उभरने लगी।भाई थोड़ा तो रुक जाते, हमारी भी सुन लेते, यूँ छोड़ के ना जाओ.

Continue Readingचैटजीपीटी  (ChatGPT) 

स्नो-मैन

  • Post category:Hindi
  • Post comments:0 Comments

थोड़ी धूप निकली और तापमान ज़ीरो के ऊपर जाते ही, पुतला पतला होने लगा. सूरज की रौशनी थोड़ी तेज़ क्या हुई, उसके पूरे बदन से रिसाव होने लगा. अभी दो सप्ताह पहले ही उसे कितने उत्साह से, बच्चों ने मिलकर आदमी की शक्ल दी थी. स्नो सहेज कर, सर से पैर तक सफ़ेद, साथ में गाजर से बनी नाक वाला आदमी बनाया था. मासूम हाथों की कला, सफ़ेद बर्फ़ में जैसे सच का वास हो. चलो इसे सच्चा आदमी पुकारते हैं, लेकिन काश यह बोल सकता!

Continue Readingस्नो-मैन