साइकल सवारी की कहानी सुनाये बिना bike riding अधूरी सी दिखने लगी है. लगभग पांच साल पहले साइकल फिर मेरे जीवन में आई. कई साल तक मैं अकेला ही चलता रहा. कोशिश बहुत की, कि साथियों को प्रेरित कर सकूँ, लेकिन बात मैं हमेशा 2B की करता था मतलब Bikers और Biking.बहुत सालों बाद कुछ सीखा 3B की बात करता तो बात में दम होता. 2B, 3B बात थोड़ी अटपटी सी है, 3B का मतलब Bikers, Biking और Barbecue (खान पान) . खान पान हम जैसे आप्रवासी की मज़बूरी है, इसके बिना कोई भी event अधूरा और अलोकप्रिय है




बहुत ख़ुशी है बताने में की आज हमारे साथ 5 bikers हैं. अक्सर weekend को हम शहर से दूर लम्बी trail ride का प्लान कर लेते हैं. यह साल बड़ा ही शुभ है, हम bikers के लिए, वैसे कोरोना के positive योगदान को भी बयान करना होगा. लोग अपने घरों में बंद रहकर ऊब चुके हैं, एक दूसरे को देखना चाहते हैं, मुस्कुराना चाहते हैं बात करना चाहते हैं और खुली हवा में साँस लेना चाहते हैं. हमारे bikers साथी भी बाइकिंग करके खुश हैं, social distance के साथ साथ तेज़ रफ़्तार में भागते हैं, नई उमंग और उत्साह के साथ.
धन्नो की रफ़्तार थोड़ी धीमी थी, की शायद नाराज़ है मुझ से. हमारा साथ तो बचपन से रहा है, इशारा समझने में ज़्यादा देर नहीं लगा, धन्नो को हमारे झील से प्यार वाला प्रकरण अच्छा नहीं लगा. “साइड रोल” में हो गई धन्नो। जीवन में रिश्तों का सामंजस्य बनाना आसान नहीं होता. यही बात Work और Family में है, जिसे आजकल work life balance के नाम से जानते हैं. वक़्त के साथ कई रंगों की टोपी पहनना, इसका सामंजस्य जो बना पाया, वही इस आधुनिक युग का सिकंदर है.
धन्नो को मनाना ज़रूरी था इसलिए एक प्लान सुझा, Colby Lake से दूर जाने का. इस रविवार धन्नो को अपनी bike rack में सवार कर 35 मील दूर Red Wings शहर के मशहूर Canon Valley Trail पे लेग्या. जहाँ बस हम और हमारी धन्नो, तेज़ तेज़ ट्रेल पे भाग रहे थे. पहली बार ट्रेल का टिकट खरीदा नाममात्र 5 डॉलर था शायद ट्रेल के रखरखाव के लिए योगदान जरूरी है. 22 मील की लम्बी ट्रेल Colby lake से दूर धन्नो खुश हो गई, और
रफ़्तार से ट्रेल पर भागने लगी. मात्र 50 मिनट में 10 मील का सफर तय किया और ट्रेल के एक किनारे पहुंच गए. रास्ते में पहाड़, लम्बे वृक्ष, बगल में बहती हुई विल्लो नदी, प्रकीर्ति का अद्भुत नज़ारा मानो धन्नो ने स्वर्ग लोक की सैर कराई हो.
छोटे आबादी से गुज़रे यह एक गांव था, बड़ा सा घर घोड़े और घर के इर्द गिर्द चार दिवार, बचपन का घर और गांव याद आगया. हमारे बाइकर मित्र ने घर और घोड़े के साथ फोटो भी निकला. मैं भी कहां पीछे रहता मैंने खूबसूरत दृशय को अपनी धन्नो के साथ कैमरा में क़ैद करलिया.
बाइकिंग ना सिर्फ work-out है बल्कि nature के अद्भुत खूबसूरती का एहसास भी कराती है. धरती कितनी खूबसूरत है हम सबको World Citizen होने के नाते इसकी खुबसुरति बनाये रखने में योगदान देते रहने का प्रण करना चाहिए. ट्रेल्स की खूबसूरत pictures हम सभी bikers को इसका आभास करा रही थीं. Bikers साथी आधे रस्ते में थक गए, उनमें 2 नए थे, लेकिन उन्होंने, हमें अचरज में डाल दिया. बिना रुके हमारे साथ भागे जा रहे थे. हम रास्ते में कॉफी पीने गये, कोरोना के कारण restaurant के बहार ही खिडक़ी से order देने का प्रावधान काफी सुरक्षित लगा.
धन्नो की बैक red light ब्लिंक कर रही थी, धन्नो अब खुश थी. मुझे भी अपनी गलती का एहसास हो गया था, की जीवन में रिश्तों का सामंजस्य बनाना कितना जरूरी है, Colby lake का प्यार और अनगिनत फेरे अपनी जगह है और धन्नो अपनी जगह. धन्नो ना होती तो कौन फेरे लगाता.. बिलकुल उसी तरह जैसे, माँ ना होती तो हम ना होते.. माँ साथ जीवन में पत्नी का आना फिर रिश्तों में सामंजस्य बनाना, हम सब सीख लेते हैं. माँ 6 साल पहले हमें और जग को छोड़ कर अल्लाह को प्यारी होगई.अकेला कर गयी लेकिन जीवन में सुशील पत्नी छोड़ गई.अब तो पत्नी का होना ही जीवन लगता है .Happy wife happy life हमारी एक बॉस ने बोला था.
मैं भी अपने विचार साझा कर भूल जाता हूँ की यह public site है.भावुकता निजी बातों की ठीक नहीं हैं लेकिन मुझे इसमें कोई बुराई नहीं दिखती.आप भी तो हमारे अपने हैं, इसका प्रमाण यह है की अपना अमूल्य समय देकर अपने यह लम्बा लेख पढ़ा.मेरे लिए मैं की परिभाषा एक आईने की तरह है. हाँ आईने का अक्स, और लिखा हुआ हर शब्द, मेरा अक्स है. कहानी कैसी लगी ज़रूर लिखियेगा.साईकिल की सवारी की लाइव कहानी जारी रखूंगा.

