मैचिंग ब्लू

(Bike series)

आज गरमी थोड़ी कम हुई, इसलिए शाम को जल्दी बाइकिंग को निकल गया. मैंने धन्नो से कहा “मौसम की बात करना ज़रूरी है क्या, मुझे तो लगता है मेरा लेख बिलकुल office के Monday, morning meeting जैसा होता जा रहा है.पहले 15 मिनट बस मौसम की बात कर लो East Coast फिर West Coast और टाइम रहा तो Midwest वालों का भी नंबर आ जाता है. वैसे मिन्नेसोटा का summer बहुत ही सुहाना होता है. हमारा नंबर आते ही हमभी शुरू हो जाते हैं.ये वाला week तो अपवाद ही समझ लें”

पता नहीं आपको बोर तो नहीं करदिया, बस अभी धन्नो के साथ 3 मील ही भागा था की यह हरी बेंच तक आ गया. एक साथी बाइकर ने यहाँ आने का वादा किया था, मैं खुद 3 मिनट देर से पहुंचा सोंचा की मैं देर हो गया. लेकिन ख़ाली बेंच देख कर थोड़ा संतोश हुआ. अब ख़ाली समय मिल गया तो keyboard का साथ ग़नीमत है, मतलब बबकबक तो कर लूंगा. इतने में WhatsApp पे दोस्त का मैसेज भी pop up हुआ की रास्ते में है. मैंने कहा आप आराम से अपनी बाइक चला कर आएं मैं keyboard चला रहा हूँ.

ब्लू पानी की बोतल ले आया बेटे की थी, स्कूल लेके जाता था. एक साल से किचन कैबिनेट में पड़ी थी. मैंने उठा कर पानी भरा और बाइक के लाल वाटर केज में डाल कर ले आया. बोतल भी कितनी खुश होगी. कम से कम एक साल बाद उसे भी बाहर जाने का मौक़ा मिला. स्कूल न सही बस सड़क पर यूँ ही फिर तो लेगी. इंसानों के लिए social distancing भारी था, बोतल ने एक साल कैबिनेट में कैसे गुज़ारा होगा, न हवा न रौशनी.

धन्नो बोली मैं ब्लू, तुम्हारे शूज ब्लू और बोतल भी ब्लू क्या संयोग है, perfect मैचिंग कलर combination हो गया. मैंने बोला धन्नो जीवन में कुछ चीज़ें यूँ ही हो जाती हैं, लेकिन हमारा ध्यान भी नहीं जाता. अगर भगवान न करे कभी कुछ बुरा हो जाये तो अपने आप को ही कोसने लगते हैं की हमारे साथ ही क्यों हुआ. तू matching matching न शोर करती तो हमारा ध्यान भी न जाता. इन्सान हूँ ना अच्छी बात पे शूकर करना भूल जाता हूँ.

लेकिन धन्नो येह मैचिंग मैचिंग word सुना सुना सा लग रहा है. अच्छा ध्यान आया पिछले PLG वाले कार्यक्रम में PLG अध्यक्ष बिलकुल साथ साथ स्क्रीन पे ब्लू ब्लू picture perfect लग रहे थे. धन्नो बोली हर बात में PLG मत लाया करो अपना ब्लू होना उनसे प्रेरणा लेकर हुआ या बस ऐसे ही हुआ, जो भी हुआ अच्छा हुआ मैं तो मैचिंग color से बहुत ही खुश हो गई.

मैंने कहा धन्नो तू खुश तो मैं खुश बस ख़ुशी ख़ुशी ज़िन्दगी यूँ ही कटती रहे.. अब जाते जाते एक बॉलीवुड का गाना हो जाए, हँसते हँसते कट जाये रस्ते ज़िन्दगी युहीं चलती रहे. गाना सुनते हुए हम घर पहुँच गए और, अब आप सुनिए

Leave a Reply