सैली धन्नो की सहेली

धन्नो जबसे जीवन में आई मुझे कुछ कहने का बहाना मिल जाता है. कोरोना काल में सुना है लोग साइकिल सवारी जयादा करने लगे है. सारे विश्व में साइकिल की मांग बढ़ गई है. शूकर है हमारा और धन्नो का साथ पुराना है 5 साल होगये वरना आप तो मौसमी प्यार ही बता देते.

वैसे धन्नो कोरोना के आने का पूरा फ़ायदा ले रही है. कई तरह के साथी ट्रेल पे दिख जाते हैं. मैंने नोटिस किया है धन्नो थोड़ी शरारती भी होगई है.. कभी कभी बिला वजह खुद से टुन तुन करने लगती है, तब तक करती है जबतक अगला उस से आंख ना मिला ले. नटखट धन्नो का नैन मटक्का करना थोड़ा असहज़ लगता है, लेकिन धन्नो का भी दिल है बस करलेती है.

मैंने समझाया भी लेकिन अब ना ये शोले वाली धन्नो है ना शोले वाला ज़माना. धन्नो थोड़ी भुलक्कड़ है पिछली बार धन्नो ने अपनी सहेली के बारे में कुछ साझा किया था.. लेकिन उसका नाम नहीं बताया. वैसे प्राइवेसी इशू का भी धयान रखना पड़ता है. सैली से पूछ कर, आज सहेली का नाम साझा करना अच्छा लग रहा है. सैली का सफ़ेद रंग बिलकुल उसके दिल की तरह साफ है. सैली अपना अतीत भूलकर बहुत खुश है, एक दशक garage में टंगे रहना जेल जैसा था. बिलकुल उसी तरह जैसे आरोपी अदालत के फैसले के इंतज़ार में जेल में बंद होता है और अंत में जज साहब उसको निर्दोष बता कर बड़ी कर देते हैं. डॉक्टर कफ़ील इसकी ताज़ा मिसाल हैं.

सैली पिछले सप्ताह घूमने गई थी, लौट कर उसने धन्नो को बताया. दस सालों में उसके garage में कई नई कार आईं BMW, Lexus और अभी कुछ महीने पहले tesla. नई नवेली दुल्हन की तरह उनका मान सम्मान होते देख छत से टंगे होकर सैली डिप्रेशन में आ जाती थी. सबर का फल मीठा होता है, सैली का मान सम्मान वापिस आगया, उम्र होगई है लेकिन खुशियां वही नई नवेली दुल्हन वाली.

सैली Tesla में सवार होकर सैर को सैंकड़ों मील दूर गई थी. उसको एसा लग रहा था सच में पहला प्यार भूलना आसान नहीं होता. Tesla कार के डिज़ाइन की भी तारीफ करनी होगी या यूँ कहें की अहंकार छोड़ कर दिल बड़ा कर लिया. सैली जैसा सब्र और टेस्ला जैसी humbleness लाना आसान नहीं. लेकिन मैं तो अपनी धन्नो के “टुन टुन” करने वाली अदा पे फ़िदा हूँ, जीवन में दुःख जितना भी हो खुश रहना चाहिए और “टुन टुन” कर उपर वाले का शुक्र करना चाहिए.

कोरोना काल ख़तम होगा सैली वाले सब्र के साथ और धन्नो जैसे टुनटुनाते रहिये.

Note : This story was written last year June 3rd 2020

Leave a Reply