किस किस को प्यार करूँ

(Bike series)

कब तक घर बैठ कर सोंचता रहता, छटते बादलों को देख कर ढारस तो बंधा.धन्नो भी थोड़ी गुमसुम सी ही थी.वो भी भली भांति मेरा मूड भांप लेती है. हम सैर को कई दिनों बाद निकले, चुप चाप बस धन्नो भाग रही थी. मैं ने भी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी, 15 मिनट तक भागने के बाद ऐसा लगा की यह कोई जानी पहचानी जगह हो.धन्नो बोली “Colby Lake है, इतनी जल्दी भूल गए”. “हाँ याद आया, इस जगह को कैसे भूल सकता हूँ दशक पहले अनजान शहर में बस यहीँ आके अपना सा लगता था, देख कर अपने गांव में गंगोली पोखर की याद आ जाती थी”.

समय के साथ अजनबी शहर ने भी कितना प्यार दिया,प्यार की शुरुआत तो इसी लेक से हुई थी. अब पराया शब्द लिखना उचित नहीं होगा. यहाँ अपना सा लगता है, हाँ बिलकुल बचपन के दरभंगा शहर जैसा. “Colby Lake” के अनगिनत फेरों ने हमारे प्यार की गांठ को कितना मज़बूत कर दिया. यूँ तो सात फेरों का अपना ही महत्त्व है.मैं तो फेरों की गिनती भी नहीं बता सकता.

थोड़ी देर रुक कर ज़रा लेक को निहारते हैं धन्नो. धन्नो बोली “इसमें मुझ से पूछने वाली क्या बात है, तुम्हारे और लेक के बीच मैं क्या बोलूं”. सच कहूं यह लेक मेरे पहले प्यार की तरह है. पिछले साल घर बदल लिया तो यह लेक से थोड़ा दूर होगया, इसलिए आना काम होगया. अब पास में दो लेक और हैं Markgrafs Lake और Powers Lake. धन्नो को पास जाना आसान लगता है. “Colby Lake” मानो कह रही हो, धन्नो को दोष मत दो, सच तो यह है की तुम मुझे भूल गए. मैंने बोला “इन्सान अपना पहला प्यार कभी नहीं भूल पाता, मैं हमेशा की तरह आता रहूँगा”.

धन्नो बोली “चलो अब देर हो रही है, घर सूरज ढलने से पहले पहुंचना है तुम तो Colby Lake पे आके खो ही गए. भाभी जी से मैं पहले प्यार वाली बात नहीं बताउंगी.”

रास्ते में सोंचता रहा ऊपर वाले का कैसे शुक्र अदा करूँ कितना कुछ मुझे मिला है. बॉलीवुड का गाना याद आगया “किस किस को प्यार करूँ

Leave a Reply