आज world bicycle day है
धन्नो का एक special डे है
हर ख्वाहिश पूरी नहीं होती
Bike बुलाते तो, बात और होती
अब छोड़ो, नाम में क्या रक्खा है
मुझे तेज़ भगा लो, वही अच्छा है
फिटनेस का पूरा रखूंगी ख़्याल
देखना Reverse aging का कमाल
तंदुरुस्ती हज़ार नेमत है
मेरी भी कोई क़ीमत है
तुम मुझे भूलना नहीं, हरगिज़
पैसे से न तौलो, हर चीज़
कोरोना ने मेरा साथ दिया
हुई popular,सब ने हाथो हाथ लिया
मेरी दुनया में मांग काफ़ी बढ़ी है
साइकल का साथ शायद मजबूरी है
हम बचपन से हैं साथ रहे
स्कूल बाज़ार भी साथ गए
तब मैं थी, बस अकेली सवारी
आज है, कार और जीप की बारी
मेरा काम भी बदल गया है ना
सैर सपाटे में मज़ा है ना
World bicycle day मना लो
आज अपनी धन्नो को 25 मील भगा लो
Bicycle day याद रहे
अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रहे
धन्नो होगई है धनवान
Bicycle day से बढ़ा मान सम्मान

